जय जय जय हनुमान जी राम राम
जय जय जय जय हनुमान जी ,
जय जय जय जय हनुमान जी राम राम।
सोने के सिंगासन पर बेठे मेरे राम जी,
चरणों में बेठे हनुमान जी राम राम,
जय जय जय हनुमान जी राम राम।
पीला पीताम्बर ओढ़े मेरे राम जी ,
लाल लगोंटा हनुमान जी राम राम ,
जय जय जय हुनमान जी राम राम।
केसर तिलक लगाए मेरे राम जी ,
लाल सिंधूर हनुमान जी राम राम ,
जय जय जय हनुमान जी राम राम।
दूध मलाई खाये मेरे राम जी ,
लड्ड़ओं का भोग हनुमान जी राम राम,
जय जय जय हनुमान जी राम राम।
कौशलया पुत्र कहावे मेरे राम जी ,
अंजनी पुत्र हनुमान जी राम राम ,
जय जय जय हनुमान जी राम राम।
सारी रामायण में है मेरे राम जी,
सुंदरकांड हनुमान जी राम राम,
जय जय जय हनुमान जी राम राम।
भाव से पार उतारे मेरे राम जी ,
कष्ट निवारे हनुमान जी राम राम ,
जय जय जय हनुमान जी राम राम।
भक्ति के दाता हैं मेरे राम जी ,
मुक्ति के दाता हनुमान जी राम राम ,
जय जय जय हनुमान जी राम राम।।
जय राम श्री राम
जय जय जय राम।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें