कृष्णा नाम रस पिया करो
राधे राधे जपा करो।
कृष्णा नाम रस पिया करो।।
राधे देंगी तुम को शक्ति ,
मिलेगी तुमको कृष्णा की भक्ति।
राधे कृपा द्रिष्टि बरषाया करो।।
राधे राधे जपा करो।
राधारानी है महारानी ,
महिमा उनकी सब जग जानी।
राधे चरणों में प्रीति किया करो।।
राधे राधे जपा करो।
भोली भाली सीधी साधी ,
वो है सबसे न्यारी - न्यारी।
राधे चरणों में शीश झुकाया करो।
राधे राधे जपा करो।
ब्रजमंडल में गूंज है राधे ,
कृष्णा की वो है प्राण अराधे।
राधे राधे जपा करो ,
कृष्णा नाम रस पिया करो।।
DOWNLOAD
लड़कों और लड़कियों के लिए धोती कुर्ता कृष्णा किड्स कॉस्टयूम एथनिक वियर ड्रेस (5 का पैक - कुर्ता, धोती, बनसुरी, मोर पंख मुकुट, बंधुनी पटका)(पीला)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें