सोमवार, 25 जुलाई 2022

सुबह सुबह ले शिव का नाम लिरिक्स

 सुबह सुबह ले शिव का नाम लिरिक्स


जो चाहने से मिले ,
उससे चाहत कहते है। 
जो मांगने से मिले ,
उससे मंनत कहते है। 
जो बिना चाहे , बिना मांगे मिले ,
उससे भोलेनाथ जी का आशिर्बाद कहते है।। 
ॐ नमो शिवाय।। 


सुबह सुबह ले शिव का नाम,
कर ले बन्दे यह शुभ काम ।
सुबह सुबह ले शिव का नाम,
शिव आयेंगे तेरे काम ॥
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय,
ॐ नमः शिवाय 

खुद को राख लपेटे फिरते,
औरों को देते धन धाम ।
देवो के हित विष पी डाला,
नीलकंठ को कोटि प्रणाम ॥
सुबह सुबह ले शिव का नाम,
कर ले बन्दे यह शुभ काम ।

शिव के चरणों में मिलते है,
सारी तीरथ चारो धाम ।
करनी का सुख तेरे हाथों,
शिव के हाथों में परिणाम। 
सुबह सुबह ले शिव का नाम ,
कर ले बन्दे यह शुभ काम । 

शिव के रहते कैसी चिंता,
साथ रहे प्रभु आठों याम ।
शिव को भजले सुख पायेगा,
मन को आएगा आराम ॥
सुबह सुबह ले शिव का नाम ,
कर ले बन्दे यह शुभ काम ।

सुबह सुबह ले शिव का नाम,
कर ले बन्दे यह शुभ काम ।
सुबह सुबह ले शिव का नाम,
शिव आयेंगे तेरे काम। 

                                          DOWNLOAD 





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Ayenge Bhole Baba Mandir Saja ke Rakhna

 Ayenge Bhole Baba Mandir Saja ke Rakhna  आएंगे भोले बाबा मंदिर सजा के रखना  Amazon se Buy Kare  मंदिर सजा के रखना ,  दीपक जलाके रखना , आएंग...