सच्ची है तू , सच्चा तेरा दरबार माता

हम तेरे दरबार आये हैं ,
जमाने के सताये हुए हैं ,
तू मेरी जननी है ,
तुझसे आस बधायें है ,
जिंदगी में खुशहाली आए ,
बस यही दुआ मांगने ,
हम तेरे दरबार आये।
सच्ची है तू , सच्चा तेरा दरबार माता रानिये ,
कर दे दया की एक नजर एक बार माता रानिये ,
जय जय माता रानिये ,
क्या गम है कैसी उलझन जब सर पे तेरा हाथ है ,
हर दुःख में हर संकट में माता तू हमारे साथ है ,
तू प्यारी माँ और जग तेरा परिवार माता रानिये ,
सच्ची है तू , सच्चा तेरा दरबार माँ माता रानिये ,
जय जय माता रानिये ,
एक दो नहीं लाखों यहाँ , आए बनाकर टोलियां ,
अपनी जुवान खोले बिना भरकर गए हैं झोलियाँ ,
हर सुख मिलता है करके तेरा दीदार माता रानिये ,
सच्ची है तू माँ सच्चा तेरा दरबार माता रानिये ,
जय जय माता रानिये ,
तेरी दया की बूंद भी ममता की एक सागर बने ,
पत्थर कई हीरे ऐ माँ दर को तेरे छूकर बने ,
जन जन पे है तेरा बड़ा उपकार माता रानिये ,
सच्ची है तू माँ सच्चा तेरा दरबार माता रानिये ,
जय जय माता रानिये ,
प्रेम की ज्योति जला हर दिल से नफरत को मिटा,
रोते हुए बिछड़े हुए भाई से भाई को मिला ,
युग युग तेरी पूजा करे संसार माता रानिये ,
सच्ची है तू माँ सच्चा तेरा दरबार माता रानिये।
सच्ची है तू माँ सच्चा तेरा दरबार माता रानिये।
जय जय माता रानिये।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें