शनिवार, 16 अप्रैल 2022

सच्चा सुख भगवान के चरणों में

 सच्चा सुख भगवान के चरणों में 

तुझसे दूर होके ओर कहाँ जाना है ,
आपके ही चरणों में हमको रहना है ,
कोई भूल चूक हो जाए , माँ हमें माफ़ करना। 
हम आपके भक्त , आपको छोड़ ओर कहाँ जाना है। 
ये तन मन आपके चरणों में ही लगाना है। 
ये तन मन आपके चरणों में ही लगाना है। 

जय माता दी। 

मिलता है सच्चा सुख ,
केवल भगवान तुम्हारे चरणों में। 
मेरी बिनती है पल -पल, 
छिन- छिन तुम्हारे चरणों में ,
श्री राम तुम्हारे चरणों में। 
हनुमान तुम्हारे चरणों में। 
    चाहे बैरी सब संसार बने , 
    चाहे जीवन मुझ पर भार बने, 
    चाहे मौत गले का हार बने ,
    मिलता है सच्चा सुख केवल ,
    रहे धयान तुम्हारे चरणों में। 
चाहे काँटों पर मुझे चलना हो ,
चाहे अगनि में मुझे जलना हो ,
चाहे छोड़के देश निकलना हो , 
मिलता है सच्चा सुख केवल ,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में। 
    चाहे संकट ने मुझे घेरा हो , 
    चाहे चारों ओर अँधेरा हो,
    पर मन न डगमग मेरा हो ,
    मिलता है सच्चा सुख केवल  ,
    रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में। 
जीवा पर तेरा नाम रहे , 
मुझे आठों पहर यही काम रहे ,
तेरी याद सुबह ओर शाम रहे,
मिलता है सच्चा सुख केवल  ,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Ayenge Bhole Baba Mandir Saja ke Rakhna

 Ayenge Bhole Baba Mandir Saja ke Rakhna  आएंगे भोले बाबा मंदिर सजा के रखना  Amazon se Buy Kare  मंदिर सजा के रखना ,  दीपक जलाके रखना , आएंग...