रघुपति राघव राजा राम
रघुपति राघव राजा राम
रघुपति राघव राजा राम ,
पतित पावन सीता राम।
रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीता राम।
रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीता राम।
सीता राम सीता राम ,
भज प्यारे तू सीता राम ,
ईश्वर अल्लाह तेरो नाम ,
सबको सम्पति दे भगवान ,
रघुपति राघव राजा राम ,
पतित पावन सीता राम।
ताड़का वन में ताड़का मारी ,
गौतम नारी अहिलया तारी।
जब दशरथ घर जन्मे राम,
पतित पावन सीता राम।
जनकपुरी में धनुष को तोड़ा ,
जनकसुता से नाता जोड़ा।
कैसी सुन्दर जोड़ी राम ,
पतित पावन सीता राम।
राज्य तिलक की हुई तैयारी ,
कैकेयी ने सब बात बिगाड़ी।
तभी तो वन को चल दिए राम ,
पतित पावन सीता राम।
पंचवटी में कुटी बनाई ,
सुपनखाँ की नाक उड़ाई।
तभी खरदूषण मारे राम ,
पतित पावन सीता राम।
मेघनाथ ने शक्ति चलाई ,
लक्ष्मण जी को मूर्छा आई।
झट संजीवन लाए हनुमान ,
पतित पावन सीता राम।
मेघनाथ - कुम्भकरण को मारा ,
रावण का भी शीश उतारा।
रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीता राम।
रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीता राम।
रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीता राम।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें