मन चल रे वृन्दावन धाम
मन चल रे वृन्दावन धाम , राधे - राधे गायेंगे।
राधे - राधे गायेंगे , श्यामा - श्यामा गायेंगे।।
तोकूँ वहीँ पै मिले विश्वास राधे - राधे गायेंगे।
वृन्दावन में बांके बिहारी ,
बांके बिहारी की महिमा न्यारी ,
तेरा कोढ़ी लगे न छदाम ,
राधे - राधे गायेंगे ,
मन चल रे वृन्दावन धाम , राधे - राधे गायेंगे।
वृन्दावन में जमुना किनारा ,
निर्मल , शीतल बहती है धारा ,
तुझे मिल जायें शयामा- श्यामा ,
राधे राधे गायेंगे।
मन चल रे वृन्दावन धाम , राधे - राधे गायेंगे।
निधिवन की है शोभा न्यारी ,
हरिदास जी की महिमा भारी ,
तेरे बन जाये बिगड़े काम ,
राधे - राधे गायेंगे ,
मन चल रे वृन्दावन धाम , राधे - राधे गायेंगे।
सेवा कुंज की झांकी करलें ,
प्रिया प्रियतम कौ मन में धरलें ,
वहां विरह है आठों याम ,
राधे - राधे गायेंगे ,
मन चल रे वृन्दावन धाम , राधे - राधे गायेंगे।
वृन्दावन की दे परिक्रमा ,
रंगजी में सोने का खम्भा ,
शोभा है ललित विराम ,
राधे - राधे गायेंगे ,
मन चल रे वृन्दावन धाम , राधे - राधे गायेंगे।
कुंज गलिन में कूँज बिहारी ,
कुंज बिहारी संग में राधा प्यारी ,
कुंजन में है अपना धाम ,
राधे - राधे गायेंगे ,
मन चल रे वृन्दावन धाम , राधे - राधे गायेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें