बांके बिहारी हमें देना सहारा
बांके बिहारी हमें देना सहारा
बांके बिहारी का नाम लो मिलेगा सहारा ,
ये जिंदगी न तुम्हे मिलेगी दोबारा ,
डूब रही होगी अगर नैया ,
कृष्णा जी की कृपा से मिलेगा सहारा।
बांके बिहारी हमें देना सहारा ,
बांके बिहारी हमें देना सहारा।
छूट जाये न दामन तुम्हारा ,
छूट जाये न दामन तुम्हारा।
तेरे सिवाय मन में आए न कोई ,
लगन का ये दीपक बुझाये न कोई।
तूही मेरी कस्ती और तूही किनारा ,
बांके बिहारी हमें देना सहारा।।
तेरे रास्ते से हठाती है दुनियाँ ,
इशारों से बुलाती है दुनियाँ।
देखूँ न हरगिज मैं दुनियाँ का इशारा ,
बांके बिहारी हमें देना सहारा।।
तेरे नाम का गाना गाता रहूं मैं ,
सुबह - शाम तुमको रिझाता रहूं मैं ,
तेरा नाम मुझको है प्राणों से प्यारा ,
बांके बिहारी हमें देना सहारा।।
बड़ी भूल की जो मैं दुनियाँ में आया ,
मूल भी खोया और व्याज भी गंवाया।
दुनियाँ में प्यारा मुझको भेजो न दुवारा ,
बांके बिहारी हमें देना सहारा।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें