यशोदा मैया , तेरा कन्हैया , जरा भी बाज़ न आये
यशोदा मैया , तेरा कन्हैया , जरा भी बाज़ न आये
यशोदा मैया , तेरा कन्हैया ,
जरा भी बाज़ न आये ,
इसे क्या हो गया है ,
इसे हो गया है ,
किसी का माखन ,
किसी की निंदिया ,
किसी का चैन चुराए ,
इसे क्या हो गया है ,
यशोदा मैया , तेरा कन्हैया ,
जरा भी बाज़ न आये।
बीच बाजरिया में पकंड़ी,
कलाई बड़ी जोर से ,
संग की सहेली मेरी ,
मुड़ - मुड़ के देखे बड़े गौर से ,
उठा के घूंघट , निहारें नटखट ,
नैन से नैन मिलाये ,
इसे क्या हो गया है ,
यशोदा मैया , तेरा कन्हैया ,
जरा भी बाज़ न आये।
कैसे कहूं री मैया ,
लाज लगत है मेरी जात को ,
रोकूं तो कैसे रोकूं ,
माने न माने मेरी बात को ,
चीर चुराये , छुप - छुप जाये ,
कैसे लाज बचाऊं ,
इसे क्या हो गया है ,
यशोदा मैया , तेरा कन्हैया ,
जरा भी बाज़ न आये।
माखन नहीं क्या इस के ,
संग सखा के घर - घर टोलता ,
छींके पे रंगी मटकी ,
फिर भी निगोड़ा नहीं छोड़ता ,
आप भी खाये , सब को खिलाये ,
हम को बहुत सताये ,
इसे क्या हो गया है ,
यशोदा मैया , तेरा कन्हैया ,
जरा भी बाज़ न आये।
बंसी के बट पे आके ,
बंसी बजाये आधी रात को ,
सास ननद भी सुनले ,
मानें बुरा वो ऐसी बात को,
मुरली बजा के , सब को जगा के ,
रास करने को बुलाये ,
इसे क्या हो गया है ,
यशोदा मैया , तेरा कन्हैया ,
जरा भी बाज़ न आये।
रक्षाबंधन स्पेशल राखी कॉम्बो
डिज़ाइनर राखी सुनहरा रंग / प्लेटेड राखी / गणेश राखी / डायमंड राखी / सिल्वर राखी / सुनहरी राखी
इस आइटम के बारे में-:
1) आकर्षक राखी: प्रचलित डिज़ाइन के आधार पर हाथ से चुनी गई है। इस राखी को रक्षाबंधन के बाद फैंसी ब्रेसलेट के रूप में भी पहना जा सकता है। इसे अपने भाई को एक याद के रूप में दें।
2) चॉकलेट: भारतीय परंपरा के अनुसार मिठाई और सूखे मेवे के साथ राखी को भाई की कलाई पर बांधा जाता है। कॉम्बो में चॉकलेट से कोट किए हुए ड्रायफ्रूट डाल कर हमने कर इसे संभव बनाया है।
3) रोली और चावल: रोली और चावल / तिलक को कॉम्बो में जोड़ा गया है, यह आपके भाई के स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए आशीर्वाद का द्योतक है।
4) पूजा के लिए सिक्का: पूजा के सिक्के के बिना कोई भी पूजा अधूरी है, इस उत्सव के मौसम में पूजा का सिक्का राखी के साथ भेजें। यह एक आशीर्वाद है ताकि आपके भाई को जीवन में अधिक धन और समृद्धि प्राप्त हो।
5) ग्रीटिंग कार्ड: इस उत्सव के मौसम में आपके भाई के लिए एक छोटी साइज़ वाला ग्रीटिंग कार्ड। रक्षाबंधन के रंगीन ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से भाई-बहन के प्रेम भाव को व्यक्त करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें