सीता राम सीता राम कहिये
सीता राम , सीता राम, सीता राम कहिये ,
सीता राम , सीता राम, सीता राम कहिये ,
जाहि विधि राखे राम , ताहि विधि रहिये ,
जाहि विधि राखे राम , ताहि विधि रहिये।
मुख में हो राम नाम , राम सेवा हाथ में ,
मुख में हो राम नाम , राम सेवा हाथ में ,
तू अकेला नहीं प्यारे , राम मेरे हाथ में ,
विधि का विधान जान , हानि - लाभ सहिये ,
विधि का विधान जान , हानि - लाभ सहिये ,
जाहि विधि राखे राम , ताहि विधि रहिये ,
जाहि विधि राखे राम , ताहि विधि रहिये ,
सीता राम , सीता राम, सीता राम कहिये।
किया अभिमान तो फिर , मान नहीं पायेगा ,
किया अभिमान तो फिर , मान नहीं पायेगा ,
होगा प्यो, वो ही , जो श्री राम जी को भायेगा ,
होगा प्यो , वो ही , जो श्री राम जी को भायेगा ,
फल, आशा , त्याग , शुभ काम करते रहिये ,
फल , आशा , त्याग , शुभ काम करते रहिये ,
जाहि विधि राखे राम , ताहि विधि रहिये ,
जाहि विधि राखे राम , ताहि विधि रहिये ,
सीता राम , सीता राम, सीता राम कहिये।
जिंदगी की डोर सौंप , हाथ दीना नाथ के ,
जिंदगी की डोर सौंप , हाथ दीना नाथ के ,
महलों में राखे , चाहे झोंपड़ी में वास दे,
महलों में राखे , चाहे झोंपड़ी में वास दे ,
धन्यवाद निर्विबाद , राम - राम कहिये ,
धन्यवाद निर्विबाद , राम - राम कहिये ,
जाहि विधि राखे राम , ताहि विधि रहिये ,
जाहि विधि राखे राम , ताहि विधि रहिये ,
सीता राम , सीता राम, सीता राम कहिये।
आशा एक राम जी से , दूजी आशा छोड़ दे ,
आशा एक राम जी से , दूजी आशा छोड़ दे ,
नाता एक राम जी से , दूजा नाता तोड़ दे ,
नाता एक राम जी से , दूजा नाता तोड़ दे ,
साधु संग , राम संग , तन मन रंगिये ,
जाहि विधि राखे राम , ताहि विधि रहिये ,
सीता राम , सीता राम, सीता राम कहिये।
सीता राम , सीता राम, सीता राम कहिये ,
जाहि विधि राखे राम , ताहि विधि रहिये ,
जाहि विधि राखे राम , ताहि विधि रहिये।
आप इसको ऐमज़ॉन से खरीद सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें