शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022

बिगड़ी बनाना तेरा काम है

 बिगड़ी बनाना तेरा काम है

मेरा माँ कुछ भी नहीं है , जो है तेरा है माँ ,
तेरी मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं हिलता माँ ,
' चंचल ' जिहवा , तेरा ही गुणगान करती माँ ,
दर्श देके तू भक्तों की लाज बचाती माँ ,
जय माता दी  
माँ तेरे दर पे आना मेरा काम है ,
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है ,
दर पे सर को झुकाना मेरा काम है ,
और गले से लगाना तेरा काम है। 
माँ तेरे दर पे आना मेरा काम है। 
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है। 
    माँ तेरे दर पे आना कोई आसां नहीं ,
    कैसे आए तू जिसपे मेहरबाँ नहीं ,
    कैसे आए तू जिसपे मेहरबाँ नहीं ,
    सिर्फ चलना चलाना मेरा काम है ,
    सिर्फ चलना चलाना मेरा काम है ,
    अपने दर तक पहुँचाना तेरा काम है। 
    माँ तेरे दर पे आना मेरा काम है। 
    मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है। 
बिन तेरे कोई कुछ , कर- करा न सके ए ए ,
एक तिनका भी कोई हिला न सके ,
एक तिनका भी कोई हिला न सके ,
हाथ ही सिर्फ हिलाना मेरा काम है ,
हाथ ही सिर्फ हिलाना मेरा काम है ,
काम करना कराना तेरा काम है। 
माँ तेरे दर पे आना मेरा काम है। 
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है। 
    माँ सभी को ही तू दे रही दात है ए ए ,
    तेरे आगे किसी की क्या औकात है ,
    तेरे आगे किसीकी क्या औकात है ,
    सिर्फ दामन फैलाना मेरा काम है ,
    दात देना दिलाना तेरा काम है ,
    माँ तेरे दर पर आना मेरा काम है ,
    मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है। 
माँ वियोगी का तन- मन तेरे साथ है ए ए ए ,
मेरे जीवन की डोरी तेरे हाथ है ,
मेरे जीवन की डोरी तेरे हाथ है ,
जागरण में तो गाना मेरा काम है ,
जागरण में तो गाना मेरा काम है ,
और मेरा रंग जमाना तेरा काम है ,
माँ तेरे दर पर आना मेरा काम है ,
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है। 
दर पे सर को झुकाना मेरा काम है,
और गले लगाना तेरा काम है। 















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Ayenge Bhole Baba Mandir Saja ke Rakhna

 Ayenge Bhole Baba Mandir Saja ke Rakhna  आएंगे भोले बाबा मंदिर सजा के रखना  Amazon se Buy Kare  मंदिर सजा के रखना ,  दीपक जलाके रखना , आएंग...