Ayenge Bhole Baba Mandir Saja ke Rakhna
आएंगे भोले बाबा मंदिर सजा के रखना
मंदिर सजा के रखना ,
दीपक जलाके रखना ,
आएंगे भोले बाबा ,
पलके बिशा के रखना।
चुन चुन के बेलपत्री ,
भोले पे तुम चढ़ाना।
करें प्यार भोले बाबा ,
तुम झूम झूम जाना।
भगियाँ को घोटे रखना ,
भसम माँगा के रखना ,
आएंगे भोले बाबा ,
पलके बिशा के रखना।
सावन के दिनों की ,
महिमा बड़ी निराली ,
पूजा करे जो कोई ,
भर देंगे झोली खली ,
भक्ति से तुम मनाना ,
भोले को तुम रिझाना ,
आएंगे भोले बाबा ,
पलके बिशा के रखना।
हर हर महादेव
ॐ नमः शिवए
जय भोले बाबा जी की।
